फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बंटवारे के विवाद में लाठी चलने से 11 लोग घायल

बंटवारे के विवाद में लाठी चलने से 11 लोग घायल

Wed, 13 Sep 2017 07:15 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
बंटवारे के विवाद में लाठी चलने से 11 लोग घायल
खुटार (शाहजहांपुर)। गांव औरंगाबाद में बुधवार को दो पक्षों में ट्रैक्टर के रुपयों के बंटवारे को लेकर विवाद होने पर लाठी-डंडे चलने से दोनों ओर से 11 लोग घायल हो गए। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो जाने पर रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई। दोनों पक्षों में जब विवाद शुरू हुआ तो मारपीट में एक पक्ष के फरमान, तरुनिशा, तबस्सुम, गुलाब जहां, नसीर जहां, और दूसरे पक्ष से अरमान, जीशान, नसरीना, तरबीना, सीमा, गुरफान घायल हो गए। शोर-शराबा होने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और विवाद को शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे और तहरीर दी, लेकिन कुछ ही देर बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। एसओ बिरजाराम ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पारिवारिक विवाद था। समझौता हो जाने के कारण कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed