{"_id":"597f6f6e4f1c1bac768b4727","slug":"21501523822-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैजिक से डेढ़ लाख के जेवर गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैजिक से डेढ़ लाख के जेवर गायब
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
मैजिक वाहन से महिला यात्री के डेढ़ लाख के जेवर गायब
पीड़ित ने दी पुलिस को तहरीर, पूछताछ के लिए दो लोग हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां।
बंडा से पुवायां आ रहे दंपति के बैग से डेढ़ लाख रुपये के जेवर गायब होने के मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने संदेह के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
बंडा के गांव देवकली निवासी मदनलाल अपनी पत्नी रमला देवी के साथ सोमवार को मैजिक वाहन से बंडा से पुवायां आ रहे थे। रास्ते में उनके बैग में रखा सोने का हार, लर, झुमकी, मंगलसूत्र गायब हो गया। दंपति पुवायां आकर मैजिक से उतरे तो बैग में रखे जेवर गायब देख उनके होश उड़ गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मैजिक में सवार बंडा के गांव पसियापुर और बनिगवां के दो युवकों को हिरासत में लिया है। मदनलाल ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
जेवर गायब होने और दो युवकों के पकड़े जाने की जानकारी पाकर बंडा के ही गांव शिवनगरा के सचिन पटेल की पत्नी अंतिमा पटेल भी पुवायां कोतवाली पहुंची। अंतिमा ने पुलिस को बताया कि मार्च में उनके ढाई लाख रुपये के जेवर भी मैजिक से बंडा से पुवायां आते समय गायब हो गए थे। अंतिमा ने पकड़े गए युवकों को देखकर बताया कि उनके जेवर गायब होने के दिन भी यही युवक मैजिक में सवार थे। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
बदमाश आने के शक में फायरिंग
मकसूदापुर/ बंडा। गांव खरगापुर में रविवार रात लगभग एक बजे बदमाश आने की आशंका में लोगों ने फायरिंग कर दी। गांव के लोगों ने यूपी-100 पर सूचना दी, लेकिन पुलिस दो घंटे बाद मौके पर पहुंची और गांव के लोगों से ही पूछताछ कर लौट गई। लोगों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।