{"_id":"5ce14673bdec220734074ace","slug":"201558267507-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में बाइक नहीं मिलने पर विवाहिता की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दहेज में बाइक नहीं मिलने पर विवाहिता की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलान(शाहजहांपुर) कोतवाली क्षेत्र के नयागांव सहबेगपुर में दहेज में बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने जहरीला पदार्थ खिलाकर विवाहिता की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों को देखकर ससुराली विवाहिता को कलान तिराहा के पास टेंपो से फेंक कर भाग गए। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बदायूं के थाना उसावां के गांव नवीगंज निवासी नरेंद्रपाल ने बताया कि उसने 25 वर्षीय बेटी आरती देवी की शादी लगभग एक वर्ष पहले नयागांव निवासी फूलचंद्र कोरी के बेटे प्रमोद के साथ की थी। शादी के कुछ माह बाद ससुराल वाले और दहेज में बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर आए दिन बेटी आरती को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जानकारी मिलने पर उसने बेटी के ससुराल वालों को काफी समझाया, नाते-रिश्तेदारों ने भी कहा कि आरती को प्रताड़ित न करो लेकिन वह लोग नहीं माने। पीड़ित पिता ने बताया कि आरती 12 मई को अपने भाई संतराम की शादी में शामिल होने मायके आई थी और यहां से 15 मई को ससुराल वापस हो गई। शनिवार रात करीब 10:30 बजे उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने कॉल करके जानकारी दी कि आरती की हालत बेहद गंभीर है। सूचना पर वह परिवार वालों के साथ बेटी की ससुराल पहुंचा तो यहां परौर रोड पर कलान तिराहा के पास आरती को जहरीला पदार्थ खिलाकर टेंपो से फेंक कर भाग गए। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरती के पति प्रमोद, ससुर फूलचंद्र, सास नन्ही, देवर विनोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।