{"_id":"5ce14584bdec22070d45a004","slug":"201558267268-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार बीकॉम के छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हादसे में बाइक सवार बीकॉम के छात्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर/अल्हागंज। कस्बे में पशुपतिनाथ राइस मिल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार बीकॉम के छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने उसके पास मिले मोबाइल के जरिये परिजनों को सूचना दी। घटना के बाद से घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार कोतवाली के मोहल्ला बाडूजई द्वितीय निवासी 20 वर्षीय अभिषेक राज शनिवार रात 10 बजे घर से यह कहकर बाइक से गया कि वह अपने दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने रेती जा रहा है, वहीं से वह फर्रुखाबाद स्थित अपनी ननिहाल मोहल्ला घोड़ा नकाम जा रहा था, लेकिन रविवार सुबह 6:30 बजे उसका शव खून से लथपथ अल्हागंज कस्बे के पास पशुपतिनाथ राइस मिल के पास मिला। कुछ दूरी पर उसकी क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी थी। पुलिस ने उसके पास मिले मोबाइल नंबर पर कॉल की तो कॉल उसके घर वालों ने रिसीव की। पुलिस ने परिजन को सूचना दी तो घर में कोहराम मच गया। नाते-रिश्तेदार सभी लोग अल्हागंज पहुंच गए, जहां पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिवार वालों ने बताया कि अभिषेक राज की फर्रुखाबाद स्थित मोहल्ला घोड़ा नकाम में प्रकाश चंद्र के घर ननिहाल है, वह वहीं नाना प्रकाश से मिलने जा रहा था, उन्हें पुलिस के जरिए हादसे की खबर मिली। अभिषेक एसएस कॉलेज से बीकॉम कर रहा था। वह दो भाई, एक बहन में सबसे बड़ा था। पिता संतोष राज शाहजहांपुर रोडवेज बस स्टैंड के पास पान की दुकान चलाते हैं। मां कांती बेटे की मौत पर बार-बार बेहोश हो रहीं थीं, भाई हर्षराज, बहन अनुष्का व पिता के भी आंसू नहीं थम रहे थे। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
घटना के बाद अभिषेक का एक हाथ भी कटकर अलग हो गया
मौके पर बड़ी बाइक और मृतक के शव की स्थिति को देख कर यही लग रहा था कि बाइक किसी चौपहिया वाहन में फंसकर काफी दूर तक घिसटती चली गई , जिसकी वजह से बाइक बुरी तरह कुचली हुई थी जबकि अभिषेक राज का सिर फट गया था और उसका एक हाथ कट कर दूर पड़ा हुआ था।