फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत

हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत

Tue, 19 Feb 2019 06:06 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 19 Feb 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत
मिर्जापुर। जलालाबाद-ढाईघाट मार्ग पर सोमवार रात चौरा गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के जरिये देर रात सूचना परिजनों तक पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

गांव जरियनपुर निवासी 55 वर्षीय हंसराज अपने गांव के ही 28 वर्षीय श्याम प्रताप सिंह उर्फ सोनू के साथ सोमवार को ढाईघाट गंगा मेला देखने गए थे। रात करीब 10:30 बजे दोनों लोग मेला प्रभारी संजय शुक्ला से मिलकर बाइक से गांव के लिए चल दिए। मेला से बमुश्किल दो किलोमीटर निकलकर चौरा गांव के पास पहुंचे, तभी दोनों किसी वाहन की चपेट में आ गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। रात होने की वजह से किसी को खबर नहीं मिल पाई और दोनों लोग मौके पर ही पड़े रहे, इस वजह से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। लगभग एक बजे उधर से गंगा मेला आने-जाने वाले लोगों में से किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर मेला प्रभारी पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। मेला प्रभारी ने मामले की सूचना मृतकों के घर जरियनपुर भेज दी। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। सिपाही अजय ने बताया कि यदि दोनों हेलमेट लगाए होते तो शायद जान बच जाती।
विज्ञापन


सोनू की मां बार-बार हो रही थी बेहोश
हादसे में मौत का शिकार हुए श्याम प्रताप सिंह उर्फ सोनू दो भाइयों मोनू और संजय से बड़ा था। मां विमला देवी बेटे की मौत पर बार-बार बेहोश हो रहीं थीं, सोनू की शादी को लेकर रिश्ता आ रहे थे, लेकिन परिजनों ने शादी को हां नहीं की थी। वहीं पिता केशव प्रताप सिंह व भाइयों के आंसू भी थमने का नाम नहीं ले रहे थे। वहीं हंसराज के परिवार में कोई नहीं है। वह अपने चचेरे भाई डॉ. उदयराज के साथ रहते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed