{"_id":"5b7c5ba842c792466c10048b","slug":"201534876584-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलान थानाध्यक्ष समेत चार पुलिस कर्मी निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कलान थानाध्यक्ष समेत चार पुलिस कर्मी निलंबित
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलान थानाध्यक्ष समेत चार पुलिस कर्मी निलंबित
बाराकलां चौकी इंचार्ज और निगोही सब इंस्पेक्टर पर भी गिरी गाज
डीजीपी ने भी मामले का लिया संज्ञान, सीओ सदर को सौंपी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। कलान में नो एंट्री एरिया में घुसे मवेशियों की खाल व पूंछ से भरे ट्रक में आगजनी और निगोही में मांस तस्कर से मुंह से मांस बोरी में भरवाने के मामले में एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने कार्रवाई करते हुए कलान थानाध्यक्ष सहित चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। डीजीपी ने भी मामले को संज्ञान में लिया है। उनके निर्देश पर एसपी ने जांच सीओ सदर को सौंपी है।
मवेशियों की खाल और पूंछ से भरे ट्रक में सोमवार सुबह कलान क्षेत्र में कांवड़ियों ने आग लगा दी थी। घटना के बाद मौका मुआयना करने पहुंचे एसपी ने थानाध्यक्ष इंद्रजीत भदौरिया को इसी बात पर फटकार लगाई थी कि यह ट्रक नो एंट्री एरिया में आ कैसे गया, यदि ट्रक नो एंट्री एरिया में नहीं आता तो आगजनी की घटना और ट्रक चालक व हेल्पर से मारपीट की घटना नहीं होती। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कलान थानाध्यक्ष इंद्रजीत भदौरिया और बारकलां चौकी इंचार्ज/मेला इंचार्ज अनिल तिवारी को निलंबित कर दिया। वहीं निगोही में मांस तस्कर से मुंह से मांस उठवाकर बोरे में भरवाए जाने का वीडिया वायरल होने और मामला डीजीपी के संज्ञान में आने पर एसपी ने निगोही सब इंस्पेक्टर मदनपाल और सिपाही संजीव को निलंबित कर दिया। बता दें कि एक सप्ताह पहले निगोही के गांव नेकपुर में ग्रामीणों ने गोवध करते एक व्यक्ति को पकड़ा था। उसके तीन साथी फरार हो गए थे। पुलिस ने इसी पकड़े गए मांस तस्कर से मुंह से मांस के टुकड़े उठवाकर बोरे में भरवाए। इसका वीडियो पुलिस कर्मियों ने बना लिया। जो वायरल हो गया। पुलिस के इस अमानवीय व्यवहार का वीडियो वायरल होने पर मामला एसपी और डीजीपी के संज्ञान में आया। एसपी ने निलंबन की कार्रवाई के साथ ही जांच सीओ सदर बल्देव सिंह खनेड़ा को सौंपी है।
----------
कलान में हुई घटना के मामले में थानाध्यक्ष इंद्रजीत भदौरिया और बाराकलां चौकी इंचार्ज अनिल तिवारी व निगोही में मांस मुंह से उठवाकर बोरे में भरवाने के मामले में सब इंस्पेक्टर मदनपाल व सिपाही संजीव कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
डॉ. एस चन्नप्पा, एसपी