{"_id":"6addcec043b50d6a3f026604","slug":"miscreants-left-the-woman-bleeding-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: घर में घुसे बदमाश, महिला को किया लहूलुहान, सोने-चांदी के जेवर और नकदी लूटकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अलीगढ़: घर में घुसे बदमाश, महिला को किया लहूलुहान, सोने-चांदी के जेवर और नकदी लूटकर फरार
Sun, 25 Oct 2026 03:11 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 25 Oct 2026 03:11 PM IST
सार
पति निजी कंपनी में नौकरी करता है। वह रोजाना की तरह ड्यूटी पर चला गया। दोपहर में पड़ोसी ने फोन कर घर में घटना होने की जानकारी दी। वह तत्काल घर पहुंचा तो उसकी पत्नी फर्श पर खून से लथपथ हालत में पड़ी थी।
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र की रुक्मिणी विहार कॉलोनी में शनिवार को घर में घुसे दो बदमाशों ने महिला पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। इसके बाद बदमाश घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना के समय महिला का पति ड्यूटी पर गया हुआ था। घर पहुंचने पर उसे पत्नी खून से लथपथ हालत में मिली।
विज्ञापन
रुकमणी विहार कॉलोनी निवासी नवीन कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। वह रोजाना की तरह शनिवार सुबह करीब 10 बजे ड्यूटी पर चला गया था। दोपहर करीब 1:50 बजे पड़ोसी ने फोन कर घर में घटना होने की जानकारी दी। वह तत्काल घर पहुंचा तो उसकी पत्नी नीरेश फर्श पर खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। उसके सिर, गर्दन, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें थीं।
विज्ञापन
नवीन के अनुसार, घर के कमरों में सामान बिखरा हुआ था और दोनों अलमारियां अस्त-व्यस्त थीं। पत्नी के होश में आने पर उसने बताया कि दो अज्ञात व्यक्ति घर के दरवाजे पर आए थे। घंटी बजाने पर उसने दरवाजा खोला तो दोनों ने खुद को बड़ा गांव से आया हुआ बताया और नौकरी के सिलसिले में आने की बात कही। इसके बाद दोनों ने धक्का देकर घर में प्रवेश किया और मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने पत्नी नीरेश को गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसे मृत समझकर घर में रखे जेवर व नकदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
आरोप है कि बदमाशों के पास तमंचे भी थे। लुटेरे नीरेश के कानों के सोने के कुंडल, हाथ की अंगूठी, चांदी की पायल और सोने का मंगलसूत्र ले गए। इसके अलावा बेटी शीतल के लिए रखे सोने के चार जोड़ी कुंडल, बिछिया, चांदी की पायल, दो सोने की अंगूठियां और घर में रखे करीब 18 से 20 हजार रुपये भी गायब मिले। सीओ प्रथम कमलेश कुमार के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश में आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।