{"_id":"596ca7e74f1c1b4f658b475b","slug":"201500293095-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैगनआर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वैगनआर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत
Updated Mon, 17 Jul 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। मोहम्मदी रोड पर सोमवार सुबह पांड़ेवारी गांव के पास वैगन-आर कार की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई। शाहजहांपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां थाना क्षेत्र के गांव अजेरा निवासी राजेंद्र प्रसाद का 20 वर्षीय पुत्र सत्तेय शर्मा सल्लिया में एक मेडिकल स्टोर पर काम करता है। उसका भाई सोन देव वहीं पास में कंप्रेशर की मशीन पर काम करता है। सोमवार सुबह वह बाइक से अकेले दुकान पर जाने के लिए निकला था। लगभग दस बजे वह मोहम्मदी रोड पर पांडे़वारी गांव के पास पहुंचा ही था कि तभी सामने से आ रही वैगनआर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सत्तेय शर्मा घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई। उसे गंभीर हालत में शाहजहांपुर जिला अस्पताल लाया जा रहा था कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के जरिये घटना की जानकारी मिलने पर घरवाले रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। मृतक पांच भाइयों में पांचवें नंबर का था, दो बहनों की शादी हो चुकी है। बेटे की मौत पर मां कलावती का सबसे बुरा हाल था। उन्हेें संभालना मुश्किल हो रहा था।
हेलमेट होता तो बच सकती थी जान
शाहजहांपुर। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय सत्तेय शर्मा हेलमेट नहीं नहीं लगाए था इस कारण उसके सिर में भी चोट आई। उनका कहना था कि अगर वह हेलमेट लगाए होता तो जान बच सकती थी।