फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   20 thousand of ATMs has Kotedar Shopping

कोटेदार के एटीएम से कर ली 20 हजार की शॉपिंग 

Fri, 02 Dec 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Fri, 02 Dec 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
जालसाजों ने एक कोटेदार के एटीएम कार्ड का पासवर्ड पूछकर 20 हजार रुपये की खरीददारी कर ली। कोटेदार को इसकी जानकारी एक सप्ताह बाद हुई जब वह बैंक पहुंचे। 
विज्ञापन

बंडा थाना क्षेत्र के गांव ररूआ निवासी कोटेदार सरफुद्दीन का पुवायां मंडी परिसर स्थित एसबीआई में खाता है। उनके बैंक खाते में लगभग डेढ़ हजार रुपये थे। उन्होंने 24 नवंबर को 19 हजार रुपये और जमा कर दिए। सरफुद्दीन के मुताबिक 26 नवंबर को उनके पास अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक का अधिकारी बताया। उसने कहा कि तुम्हारा खाता बंद हो गया है। खाता दुबरा चालू करने के लिए आधार कार्ड का नंबर बता दीजिए। कोटेदार ने खुद को रिश्तेदारी में होने की कहकर आधार नंबर देने में असमर्थता जताई। जालसाज ने कहा कि आधार नहीं है तो एटीएम कार्ड का पासवर्ड बता दो। सरफुद्दीन ने फोन करने वाले को अपने एटीएम कार्ड का पासवर्ड बता दिया। इसके बाद ठग ने तीन बार में खरीददारी करके सरफुद्दीन के खाते से बीस हजार रुपये उड़ा दिए। सरफुद्दीन बृहस्पतिवार को रुपये निकालने को बैंक पहुंचे तब उन्हें अपने खाते से रुपये निकलने की जानकारी हुई। सरफुद्दीन के मुताबिक बैंक के मिली से मिली जानकारी के अनुसार उनके खाते से एक बार में 9999, दूसरी बार में 4999 और तीसरी बार में 4999 रुपये की खरीददारी की गई है। बृहस्पतिवार को सरफुद्दीन ने जालसाज के नंबर पर फोन किया तो उसने कह दिया कि परेशान होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही तुम्हारे खाते में रुपये भिजवा दिए जाएंगे। पुलिस ने इस मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed