{"_id":"5cb61df4bdec2214195ad306","slug":"191555439092-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड की भाला से गोदकर हत्या, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांड की भाला से गोदकर हत्या, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर (शाहजहांपुर)। गांव परासिन की आशा वर्कर सुनील कुमारी ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे एक प्रसव पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर शाम करीब पांच बजे वापस लौटी, तो पता चला कि सतीश के खाली पड़े घर में कुछ लोगों ने गांव के घुमंतु एक सांड की हत्या कर दी है। सूचना पर एसएसआई वीके मौर्य रात में ही मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राम किशोर को पोस्टमार्टम के लिए बुलाया। उसके बाद मृत सांड को गांव के बाहर गड्ढे में दफन करा दिया गया। बवाल की आशंका में पुलिस तड़के चार बजे तक गांव में ही डेरा जमाए रही। एसएसआई ने बताया कि आशा की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ पशु कू्ररता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
मुआवजा दिलाए जाने की मांग
तिलहर (शाहजहांपुर)। मंगलवार को किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष आदित्य सिंह सनी ने कहा कि सरकारी गेहूं केंद्रों पर माफियाओं का गेहूं खरीदा जा रहा है जबकि किसान अपना गेहूं बेचने के लिए मंडी में भटक रहा है। उन्होंने सोमवार को विद्युत उपकेंद्र के पीछे खेतों में लगी आग से जले गेहूं के मामले में किसानों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।