{"_id":"5c913cc5bdec221429019229","slug":"191553022149-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी के आरोप में चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखाधड़ी के आरोप में चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। धोखाधड़ी कर जमीन नाम कराने के आरोप में महिला ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मूल रूप से गांव धारा और वर्तमान में जनपद मुरादाबाद के कसबा बिलारी के मोहल्ला ऋषिपुरम निवासी सुरेशचंद्र शर्मा की पत्नी लज्जावती ने पुलिस को बताया कि पुवायां के गांव लखोहा में उनकी कृषि भूमि है। उन्होंने उक्त भूमि का सौदा पुवायां के ही गांव बसखेड़ा बुजुर्ग निवासी राजवीर सिंह की पत्नी रेखा देवी से 4265625 रुपये में किया था और बतौर बयाना ढाई लाख रुपये लेकर छह मई 2015 को इकरारनामा किया था। वह पढ़ी लिखी नहीं है और केवल हस्ताक्षर करना ही जानती है। रेखा देवी के पति राजवीर सिंह, सुखदेव आदि गवाह बने थे।
लज्जावती का आरोप है कि उक्त ने धोखाधड़ी कर उसके अनपढ़ होने का फायदा उठाते हुए तय 4265625 रुपये के स्थान पर 2274000 रुपये अंकित करावाकर रजिस्ट्री करा ली और दस रुपये के स्टांप पेपर पर कुछ लिखा पढ़ी कर गांव धारा के वेदकुमार, रतनपुर कुंडा के सुखदेव को गवाह बनाया। राजवीर सिंह उसकी जमीन पर चार साल से अवैध रूप से काबिज हैं। इस मामले मेें इकरारनामा खंडन का वाद भी न्यायालय में चल रहा है। महिला ने जमीन कब्जा मुक्त कराने और आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की, जिस पर पुलिस ने रेखा देवी, राजवीर सिंह, वेद कुमार, सुखदेव के खिलाफ धारा 420, 447 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।