फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बंदर भगाते समय छत से गिरा वृद्ध, इलाज के दौरान मौत

बंदर भगाते समय छत से गिरा वृद्ध, इलाज के दौरान मौत

Tue, 05 Mar 2019 06:58 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 05 Mar 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
बंदर भगाते समय छत से गिरा वृद्ध, इलाज के दौरान मौत
शाहजहांपुर। बंदर भगाते समय अचानक पैर फिसलने से लखीमपुर खीरी का वृद्ध छत से गिरकर घायल हो गए। उसे यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र के गांव बचिगावां निवासी 60 वर्षीय घुरईलाल के मकान की छत पर रविवार शाम बंदर आ गए। वह बंदरों को भगाने के लिए छत पर पहुंचे, तभी बंदरों का भगाते समय अचानक उनका पैर फिसल गया। इससे वह छत से नीचे गली में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने गंभीर हालत में उन्हें यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के तीन बेटे अजय, अनिल, सुधीर और एक बेटी वीरमती है। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। घुरई की पत्नी कमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बेटे अजय ने बताया कि गांव में बंदरों का काफी आतंक हैं। बंदर कई लोगों को काटकर जख्मी कर चुका हैं लेकिन शिकायत के बाद भी प्रशासन ने बंदरों को पकड़वाने की जरूरत नहीं समझी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed