फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   घर में संदिग्ध हालत में जली सास बहू

घर में संदिग्ध हालात में सास-बहू जलीं

Sat, 24 Nov 2018 11:55 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
घर में संदिग्ध हालत में जली सास बहू
बंडा। शनिवार को एक घर में सास और बहू संदिग्ध हालात में जलकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हालत चिंताजनक होने के कारण दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव कल्याणपुर धरमई निवासी अखिलेश कुमार के घर से शनिवार सुबह दस बजे अचानक शोरशराबा होने लगा। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो अखिलेश की पत्नी 30 वर्षीय नीतू देवी और अखिलेश की मां 65 वर्षीय रामबेटी संदिग्ध हालात में जली मिलीं। घटना के समय अखिलेश मजदूरी करने गया था। सूचना पाकर वह भी घर पहुंचा। अखिलेश ने बताया कि उसकी पत्नी शनिवार सुबह घर में खाना बना रही थी। खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से उसकी धोती में आग लग गई। शोर मचाने पर मां रामबेटी ने आग बुझाने का प्रयास किया तो वह भी जल गईं। जबकि रामबेटी ने बताया सुबह बहू नीतू घर में खाना बना रही थी। रोशनी कम होने के कारण दीपक जल रहा था। दीपक गिरने से आग लग गई। बचाने के प्रयास में उसके कपड़ों में भी आग लग गई। अखिलेश ने मां और पत्नी को बंडा सीएचसी पर भर्ती कराया। डॉक्टर महेंद्र पाल ने बताया दोनों महिलाएं करीब पचास प्रतिशत जल गई हैं। इस कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एसओ तेजपाल सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed