{"_id":"5ba29083867a557eae2dea24","slug":"191537380483-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं ने फांसी लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो महिलाओं ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो महिलाओं ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
सिंधौली में पति की हत्या के बाद फरार चल रहे दो आरोपी, समझौते का बना रहे थे दबाव
अधिकारियों के चक्कर लगाने के बाद भी नहीं हो रही थी
फोटो-34,रोते बिलखते परिजन व बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजाहंपुर/सिंधौली। कोतवाली चौक इलाके के ग्राम नवादा इंदेपुर में बुधवार को विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इधर, सिंधौली क्षेत्र में पति की हत्या के बाद से मानसिक तनाव में जी रही महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
कोतवाली तिलहर क्षेत्र के ग्राम गुलामखेडा निवासी विष्णु वर्मा की पुत्री मानसी (20) का विवाह करीब तीन माह पूर्व ग्राम नवादा इंदेपुर निवासी अर्जुन के साथ हुआ था। बुधवार को मानसी ने कमरे में कुंडे से साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर सीओ सिटी सुमित शुक्ला, इंस्पेक्टर कोतवाली चौक राजकुमार तिवारी और अजीजगंजचौकी प्रभारी प्रदीप सहरावत मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी परिजनों से ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। सीओ सिटी ने बताया कि घटना की सूचना मायके पक्ष को दी गई है उनके आने के बाद तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
उधर, सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव पनवाड़ी निवासी 40 वर्षीय सरिता अवस्थी के पति सुखदेव अवस्थी की 25 अप्रैल की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता रामगोपाल ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पति की मौत के बाद से ही सरिता तनाव में रहने लगी। मंगलवार रात सरिता ने दुपट्टे से गले में फंदा डाल कमरे की छत में स्थित कुंडे से लटक गई। बुधवार सुबह लघु शंका के लिए उठे जेठ रामदेव को जानकारी हुई। घटना से परिजनों का कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर शरद मलिक ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
-----------
पहले पिता और अब मां साया उठ गया
मड़िया पमार। मां को फंदे पर लटकता देख उसकी 15 वर्षीय पुत्री दामिनी,12 वर्षीय पुत्र उत्कर्ष और 10 वर्षीय पुत्र ऋतिक रोने-बिलखने लगा। बच्चों की बिलखता देख हरेक की आंख नम हो गई। मौजूद लोगों ने कहा कि पहले पिता का साया बच्चंो से उठ गया अब मां भी दुनियां से चली गई।
-----------
पति के हत्यारोपियों ने कोर्ट में किया समर्पण
मुड़िया पमार। ससुर रामगोपाल व जेठ रामदेव ने बताया कि सुखदेव हत्याकांड में नामजद आकाश व रामनिवास जेल में हैं लेकिन दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। आरोप है कि फरार आरोपी समझौते का दबाव बना रहे थे। इससे सरिता और भी तनाव में थीं। इस वजह से खुदकुशी कर ली। उधर, इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी श्याम जी उर्फ गोलू व रोचक जो कि घटना के बाद से फरार चल रहे थे, दोनों ने बुधवार को न्यायालय में समर्पण कर दिया है।