फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बंधक बनाकर छात्रा से गैंगरेप, रिपोर्ट दर्ज

बंधक बनाकर छात्रा से गैंगरेप, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 23 Aug 2018 12:26 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
बंधक बनाकर छात्रा से गैंगरेप, रिपोर्ट दर्ज
बंधक बनाकर छात्रा से गैंगरेप, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

स्कूल जाते समय रास्ते से पकड़ ले गए थे दोनों आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
खुदागंज। स्कूल पढ़ने जा रही छात्रा को दो युवकों ने बंधक बना लिया। उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ सात दिन तक सामूहिक दुराचार किया। दुराचारियों के चंगुल से जैसे-तैसे छूटी छात्रा ने घर पहुंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री 14 अगस्त को स्कूल पढ़ने जा रही थी, तभी गांव के ही अजय, कमलेश ने उसकी पुत्री को बंधक बना लिया और एक स्थान पर ले जाकर उसके साथ दोनों ने 21 अगस्त तक कई बार दुराचार किया। इस बीच वह बेटी को इधर-उधर रिश्तेदारों के यहां तलाश करती रही लेकिन उसका पता नहीं चला। 21 अगस्त शाम को दुराचारियों के चंगुल से छूटने के बाद वह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुराचार व पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर ली। घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह ने बताया है कि अतिशीघ्र नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन

----------
सर्पदंश से ग्रामीण की मौत
खुदागंज
गांव जलालपुर निवासी 52 वर्षीय जमालुद्दीन अंसारी धान के खेत में मजदूरी पर निराई कर रहे थे। इसी दौरान खेत में सांप ने डंस लिया। दो दिन तक झाड़-फूंक के बाद बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed