{"_id":"5ad0bdf94f1c1b20638b4568","slug":"191523629561-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांगा की चपेट में आकर भाजपा नेता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तांगा की चपेट में आकर भाजपा नेता की मौत
Updated Fri, 13 Apr 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-37,मृतक का फाइल फोटो
तांगा की चपेट में आने से युवक की मौत
तांगा चालक और उसके भाई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर से कंबाइन का सामान लेकर बाइक से लौट रहे थे गांव
अमर उजाला ब्यूरो
मदनापुर।
बुधवाना रोड पर शुक्रवार सुबह तांगा की चपेट में आकर बाइक सवार भाजपा बूथ अध्यक्ष की मौत हो गई। परिजनों ने तांगा चालक और उसके भाई पर रंजिशन हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट न दर्ज होने पर जाम लगाने की चेतावनी दी। इस पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
क्षेत्र के गांव फाजिलपुर निवासी 35 वर्षीय रामू सिंह शुक्रवार सुबह 8:30 बजे कंबाइन का सामान लेकर बाइक से शाहजहांपुर से लौट रहे थे। उनके साथ बाइक पर पीछे गांव के ही दिनेश सिंह भी बैठे हुए थे। बाइक जैसे ही फिरोजपुर में नरायन सिंह के मकान के सामने पहुंची, तभी सामने से मदनापुर निवासी दन्ना अपने भाई गुड्डू के साथ घोड़ा-तांगा लेकर बुधवाना की ओर से आ गया। आरोप है कि लापरवाही व गांव की रंजिश के कारण जान से मारने की नीयत से तांगे से रामू की बाइक को टक्कर मार दी। इससे रामू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रामू को जिंदा होने की उम्मीद में मदनापुर पीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने रामू को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर भाजपा नेता पृथ्वीराज सिंह व अवनीश सिंह भी समर्थकों साथ पहुंच गए। वहीं इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता जयराम की ओर से हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के बाद पत्नी विट्टो देवी व 11 वर्षीय बेटे जागेश, आठ वर्षीय राघव व चार वर्षीय बेटी सरस्वती का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष बिरिजाराम ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।