फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सरकारी भूमि पर कब्जा करने के मामले में 13 लोगों पर रिपोर्ट

सरकारी भूमि पर कब्जा करने के मामले में 13 लोगों पर रिपोर्ट

Sat, 31 Mar 2018 11:01 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
सरकारी भूमि पर कब्जा करने के मामले में 13 लोगों पर रिपोर्ट
खुटार।
विज्ञापन

सरकारी जमीन पर कब्जा कर फसल उगाने के मामले में लेखपाल ने गांव कैमहरिया के 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
लेखपाल विजय शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव कैमहरिया के कुछ लोगों ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत की थी। उसने मामले की जांच की तो शिकायत को सही पाया। लेखपाल ने अपनी रिपोर्ट तहसीलदार को दी थी। तहसीलदार ने लेखपाल की रिपोर्ट पर पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

शनिवार को पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर गांव कैमहरिया के मोहम्मद हासिम, अब्दुल कसीम, मोहम्मद जनीफ, मोहम्मद शेर, साबिर, यूनुस, दिवासिक नूर, साबिर नूर, सरबर, संजीव कुमार, लियाकत, यूनुस, अनीसुद्दीन के खिलाफ धारा 434, 447 आईपीसी और 2/3 लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट दर्ज होने पर आरोपियों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed