{"_id":"5a04921c4f1c1bec538bc0a6","slug":"191510248988-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी पर लगाया गैंगरेप का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी पर लगाया गैंगरेप का आरोप
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर।
प्रेमी के साथ छह नवंबर को घर से गई किशोरी ने लौटने पर प्रेमी के खिलाफ बयान दिया है। किशोरी का आरोप है कि उसे एक नलकूप की कोठरी में बंद कर दिया गया और प्रेमी ने तीन साथियों के साथ मिलकर रेप किया। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी छह नवंबर की रात किसी समय घर से गायब हो गई थी। अगले दिन सात नवंबर को किशोरी के पिता ने मिर्जापुर निवासी डीसीएम चालक रविंद्र के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वह उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है और बेटी घर से 50 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण भी ले गई है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जब आरोपी पर दबाव बनाया तो बुधवार को आरोपी किशोरी को छोड़कर भाग गया। मामले की विवेचना कर रहे एसआई संजय शुक्ला ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी रविंद्र नेे तीन साथियों के साथ किशोरी को जंगल में बने नलकूप की कोठरी में बंद कर लिया और फिर उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। विवेचक ने बताया कि किशोरी का जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण हो चुका है लेकिन डॉक्टरी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। किशोरी के बयानों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।