फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   खेत से ट्रैक्टरनिकालने पर चले लाठी-डंडे और कांता,तीन घायल

खेत से ट्रैक्टरनिकालने पर चले लाठी-डंडे और कांता,तीन घायल

Tue, 07 Nov 2017 11:31 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खेत से ट्रैक्टरनिकालने पर चले लाठी-डंडे और कांता,तीन घायल
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
जैतीपुर। क्षेत्र के गांव कुलुआबोझ में पूर्व प्रधान और ग्रामीणों में खेत में खड़ी बरसीम की फसल से ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों में जमकर लाठी और कांता चले। घटना में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने प्रधान सहित सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव के उपदेश पुत्र जगदीश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने खेत पर काम कर रहा था। इसी बीच गांव के राजीव, संजीव, विकास, अमोल पुत्र बोधराम ने खेत में खड़ी बरसीम के ऊपर से ट्रैक्टर निकालकर बरसीम को कुचल दिया। जब उनसे दोबारा ट्रैक्टर न निकालने की बात कही तब वे लोग गाली गलौज करने लगे और मारपीट पर उतारू हो गए। विरोध करने पर लाठी डंडों और कांता चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके दोनों हाथ जख्मी हो गए। इसी बीच ग्राम प्रधान नरेंद्र साथियों के साथ जा पहुंचा और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन

इधर, पूर्व प्रधान संजीव मिश्रा पुत्र बोधराम ने पुलिस दी तहरीर में बताया कि वह अपना खेत जोतकर चकरोड से वापस घर जा रहा था इसी बीच गांव का उपदेश पुत्र जगदीश, ग्राम प्रधान नरेंद्र व होमेंद्र को साथ लेकर गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उन लोगों ने चाकू व लाठी डंडों से हमला कर दिया जिससे पूर्व प्रधान संजीव व अमोल को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed