फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Sat, 27 Apr 2019 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली के मोहल्ला हयातपुरा में विवाहिता का शव घर में ही साड़ी के जरिए फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली के मोहल्ला मसीदगंज के भगवानदास ने करीब डेढ़ साल पहले अपनी बेटी सविता की शादी हुसैनपुरा के राजन कश्यप उर्फ छोटे के साथ की थी। आरोप है कि ससुराली सविता को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर उसे कई बार पीटा गया। सविता ने फोन करके इस बारे में पिता को बताया। भगवानदास का आरोप है कि बृहस्पतिवार रात पति राजन और सास ने सविता की हत्या कर दी। बाद में शव फंदे से लटका दिया। भगवानदास की तहरीर पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। इंस्पेक्टर राजीव शर्मा ने बताया कि पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed