{"_id":"5cba1a1dbdec2214065a7475","slug":"181555700253-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील के बेटे का अपहरण, घायल अवस्था में हरदोई क्षेत्र में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वकील के बेटे का अपहरण, घायल अवस्था में हरदोई क्षेत्र में फेंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। नगर की घनी आबादी के बीच रामताल रोड पर एक दुकान पर खड़े युवक को शुक्रवार शाम कार पर सवार होकर आए पांच युवक मारपीट करने के बाद कार में डाल ले गए। घटना से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर घरवालों के साथ पुलिस भी पीड़ित की तलाश में जुट गई। करीब एक घंटे बाद युवक घायल अवस्था में हरदोई के गांव मैकपुर कुरारी स्थित एक खेत में मिला। पुलिस युवक को अपने साथ लेकर सीएचसी पहुंची। जहां डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित युवक के पिता की ओर से तीन नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
नगर के मोहल्ला ब्रह्मनान निवासी अधिवक्ता उमाशंकर दीक्षित ने पुलिस को बताया कि उनका लड़का उपेंद्र उर्फ छोटे दीक्षित शाम करीब पांच बजे रामताल रोड स्थित एक दुकान पर खड़ा था, इसी दौरान वैगनआर पर सवार होकर आए पांच लोगों ने उसके लड़के को पकड़ने के बाद उसे तमंचों की बट व लोहे की रॉड से पीटा और जबरिया गाड़ी में डालकर ले गए। करीब एक घंटे बाद हरदोई के गांव मैकपुर कुरारी निवासी एक व्यक्ति ने कॉल करके बताया कि उसका लड़का घायल अवस्था में यहां खेत में पड़ा है। बताया कि कार सवार पांचों वदमाशों ने उनके लड़के को बुरी तरह पीटा। इस दौरान वहां कुछ ग्रामीणों के पहुंच जाने के बाद आरोपी उसके लड़के को मरणासन्न अवस्था में छोड़कर भाग गए। आरोपियों ने उनके लड़के का मोबाइल व जेब में रखे 15 हजार रुपये भी छीन लिए। वहीं कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि छोटे दीक्षित को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। तहरीर के आधार पर इस मामले में मोहल्ला बारह पत्थर निवासी दर्शन, मोहल्ला गौसनगर निवासी आयुष, मोहल्ला ब्रह्मनान निवासी आकाश अवस्थी व दो अज्ञात के खिलाफ अपहरण समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।