{"_id":"5c2f5f69bdec2256dd1065f5","slug":"181546608489-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में लकड़ी ठेकेदार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में लकड़ी ठेकेदार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक ने बाइक रौंदी, लकड़ी ठेकेदार की मौत
शाहजहांपुर/ निगोही। शाहजहांपुर-बीसलपुर रोड पर शुक्रवार सुबह गिरगिचा मिल के पास बेकाबू गति से दौड़ते ट्रक ने सामने से आई एक बाइक को रौंद दिया। इसमें बाइक सवार लकड़ी ठेकेदार की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। हादसे के बाद ट्रक कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
कस्बा निगोही निवासी 40 वर्षीय अजीज अली शुक्रवार सुबह करीब दस बजे घर से शाहजहांपुर जाने को बाइक पर निकले थे। लगभग 10:30 बजे वह गिरगिचा चीनी मिल के पास पहुंचे होंगे। तभी उनकी बाइक में सामने आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे अजीज अली गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर चोटें लगने से अजीज ने मौके पर दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी मिलते ही मृतक परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद से मृतक की पत्नी राजदा,16 वर्षीय बेटी मुस्कान,10 वर्षीय विट्टो और 14 वर्षीय बेटे नोमान हैं। मृतक पूर्व जिला पंचायत सदस्य बाबू अली का भतीजा था। मृतक के भाई रेहान ने बताया कि अजीज लकड़ी ठेकेदार थे, जो यूकेलिप्ट्स की लकड़ी ईंट भट्ठे पर पहुंचवाने का काम करते थे।