{"_id":"5bc88afcbdec22694123c368","slug":"181539869436-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर साइकिल सवार किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर साइकिल सवार किशोर की मौत
Updated Thu, 18 Oct 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर साइकिल सवार किशोर की मौत
गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम, किया पथराव, पुलिस ने भांजी लाठियां
लाठी चार्ज में मृतक के पिता व महिला समेत चार लोग हुए चोटिल
विधायक मानवेंद्र व एसडीएम सदर के समझाने पर तीन घंटे बाद हुए शांत
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
कांट रोड पर बृहस्पतिवार सुबह अकर्रारसूलपुर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। पुलिस ने जाम खुलवाने की कोशिश की तो पुलिस पर पथराव कर दिया। इससे पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा, इसमें मृतक के पिता समेत चार लोग चोटिल हो गए। पथराव में दो पुलिस कर्मियों को भी गुम चोटें आईं हैं। विधायक मानवेंद्र सिंह व सीओ के समझाने पर लोग शांत हुए, तब करीब तीन घंटे बाद जाम खुल सका।
थाना कांट क्षेत्र के गांव अकर्रारसूलपुर निवासी रामनरेश का 15 वर्षीय बेटा विकास सुबह लगभग 9:30 बजे साइकिल से अपने बड़े भाई प्रभात कुमार के पास बरेली मोड़ स्थित फल के ठेले पर जा रहा था। गांव से निकलकर कांट-जलालाबाद रोड पर वह बमुश्किल सौ मीटर की दूरी तय कर पाया, तभी पीछे से धान से भरी आई ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आस-पास मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ लिया, इसी बीच यूपी 100 पुलिस पहुंच गई और चालक को हिरासत में लेकर मौके से हटा दिया। कुछ ही देर में मृतक परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। इस दौरान गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। कांट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाते हुए जाम खुलवाने की कोशिश शुरू कर दी लेकिन इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने उत्तेजित होकर जाम में फंसे लोगों के साथ हाथापाई व पथराव करते हुए वाहनों को तोड़ने की कोशिश शुरू कर दी। तब फिर पुलिस भी हरकत में आ गई और लाठियां भांजनी शुरू कर दीं, तब ग्रामीण शांत हुए। इसके कुछ देर बाद ग्रामीण फिर मौके पर इकट्ठे हो गए, वहीं मौके पर चौक कोतवाली व रामचंद्र मिशन का भी पुलिस फोर्स बुलवा दिया गया। मौके पर ददरौल विधायक मानवेंद्र सिंह व एसडीएम सदर रामजी मिश्र, सीओ सिटी सुमित शुक्ला व सीओ सदर बल्देव सिंह खनेड़ा भी पहुंच गए और मामले में चालक के खिलाफ कार्रवाई व मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन देकर बमुश्किल शांत किया, तब करीब तीन घंटे बाद जाम खुला। लाठी चार्ज के दौरान मृतक के पिता समेत चार लोग चोटिल हो गए। दो पुलिस कर्मियों को भी मामूली चोटें आईं हैं।
----------
घटना के बाद कुछ लोग ज्यादा उत्तेजित हो गए थे, उनमें से एक ने पत्थर फेंक दिया, उनकी देखादेखी कुछ और लोगों ने पत्थर फेंकने शुरू किए तो पुलिस को हल्का बल प्रयोग करते हुए उन्हें खदेड़ना पड़ा। लाठी चार्ज जैसी कोई बात नहीं हुई।
विज्ञापन
बल्देव सिंह खनेड़ा, सीओ सदर
नोट: फोटो परिचय व साइड स्टोरी अगली फाइल से