{"_id":"5b2fd7ed4f1c1bae6e8b9c7e","slug":"181529862125-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाइयों के विवाद में चली गोली, रिश्तेदार को लगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाइयों के विवाद में चली गोली, रिश्तेदार को लगी
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाइयों के विवाद में चली गोली, एक जख्मी
अल्हागंज। क्षेत्र के गांव समापुर में रविवार की दोपहर 12 बजे सगे भाइयों में टटिया लगाने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान चलाई गई गोली में रिश्तेदार घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। मामले की अनंतराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक पूरनलाल के बेटों अनंतराम, राम रहीस और रामसनेही के बीच जमीन का बंटवारा होने के बाद रविवार को रामसनेही और अनंतराम के बीच टटिया लगाने को लेकर विवाद हो गया। अनंतराम के भाई रामसनेही ने उसको दांतों से काट लिया। इसके बाद रामसनेही घर के अंदर दौड़ कर गया और तमंचा निकाल लाया उसने अनंतराम के ऊपर फायर कर दिया लेकिन निशाना चूक जाने की वजह से उसके दूर के रिश्तेदार नेकराम पुत्र नारायण निवासी आजाद नगर थाना कमालगंज जिला फर्रुखाबाद के कमर में गोली लग गई। इससे वह घायल हो गया। सूचना पर यूपी 100 ने मौके पर पहुंचकर घायल को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।