{"_id":"59b929614f1c1bfd7f8b69e1","slug":"181505306977-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की वर्दी पहन ट्रेनों में लूट करने वाला दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की वर्दी पहन ट्रेनों में लूट करने वाला दबोचा
Updated Wed, 13 Sep 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। राजकीय रेलवे पुलिस ने सिपाही की वर्दी पहन कर ट्रेनों में मुसाफिरों से ठगी और वसूली करने वाले एक युवक को बुधवार को गिरफ्तार किया। जीआरपी को यह कामयाबी चेकिंग अभियान के दौरान मिली। आरोपी खुद को जीआरपी का सिपाही बताकर सीतापुर से बरेली के बीच रेलगाड़ियों में वारदातों को अंजाम देता था। उसके पास से लूट का मोबाइल और नकदी मिली है।
अपराध नियंत्रण के लिए जीआरपी की ओर से रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। एसओ जीआरपी विजय बहादुर वर्मा, एसआई श्याम देव, देवेंद्र नाथ पटेल, कांस्टेबल प्यारे लाल, संतोष कुमार बुधवार को रेलवे स्टेशन शाहजहांपुर पर चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग टीम ने शक होने पर सिपाही की वर्दी पहने एक युवक को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए फर्जी सिपाही ने अपना नाम अजय तिवारी पुत्र हनुमान प्रसाद निवासी फालिदापुर थाना इमलिया जिला सीतापुर बताया। उसने जीआरपी को गुमराह करने की काफी कोशिश की। पहले तो बताया कि उसकी तैनाती यूपी 100 लखीमपुर में है। कद-काठी देखकर जीआरपी को उसकी बात पर भरोसा नहीं हुआ। इस दौरान ट्रेन से उतरे कुछ यात्रियों ने बताया कि हिरासत में लिया गया युवक ट्रेन में यात्रियों से ठगी और वसूली कर रहा था। खुद को जीआरपी का सिपाही बताते हुए रुपये न देने पर यात्रियों को जेल भेजने की धमकी दे रहा था।
जीआरपी ने फर्जी सिपाही से सख्ती की तो उसने सच्चाई उगल दी। उसके पास से लूट का एक मोबाइल, 360 रुपये नकदी और सिपाही की वर्दी बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ लूटपाट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
ट्रेनों में जीआरपी का फर्जी सिपाही बनकर यात्रियों से लूटपाट और ठगी करने वाले आरोपी के खिलाफ लूट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उससे बरामद वर्दी सील कर दी गई है। उसके खिलाफ कई और अपराधिक केस दर्ज हैं।
- विजय बहादुर वर्मा, एसओ, जीआरपी