{"_id":"5a466c034f1c1bd0408bfb10","slug":"171514564611-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से रेप के आरोपी स्कूल प्रबंधक के भतीजे गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से रेप के आरोपी स्कूल प्रबंधक के भतीजे गिरफ्तार
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार दोपहर दबिश देकर पुलिस ने घर से दोनों को पकड़ा
कोचिंग से लौटते समय छात्रा से रेप की बनाई थी वीडियो
शाहजहांपुर। पांच दिन पहले छात्रा से रेप के आरोपी स्कूल प्रबंधक के दो भतीजों को सिंधौली पुलिस ने शुक्रवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एक आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
थाना सिंधौली पुलिस को जानकारी मिली कि छात्रा से रेप के आरोपी रंजीत व गुरुजंट अपने घर में हैं। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर छापेमारी की तो दोनों आरोपी घर में मिल गए, जबकि तीसरा आरोपी अमनदीप पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से घटना के बारे में पूछताछ करने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय छात्रा को 25 दिसंबर को दोपहर 12 बजे साइकिल से चेना रूरिया में कोचिंग में पढ़कर लौटते समय गांव के नजदीक बछियानी गांव निवासी स्कूल प्रबंधक के भतीजे रंजीत व गुरुजंट ने अमनदीप के साथ उसे रोक लिया था और उसके साथ रंजीत ने गन्ने के खेत में रेप किया और इस दौरान अमनदीप ने अपने मोबाइल से उसकी अश्लील वीडियो क्लीपिंग बना ली थी। मामले की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित छात्रा के ताऊ की तहरीर पर सिंधौली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।