{"_id":"59e371984f1c1bd7538b7996","slug":"161508077976-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी से लूट में फरार आरोपी ने किया कोर्ट में सरेंडर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी से लूट में फरार आरोपी ने किया कोर्ट में सरेंडर
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। डेढ़ माह पहले कस्बे में किराना व्यापारी से पांच लाख की लूट में वांछित चल रहे आरोपी ने दो दिन पहले शाहजहांपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जानकारी मिलने के बाद अब पुलिस लूट की रकम बरामद करने और घटना में शामिल उसके साथी का नाम पता जानने के लिए उसे कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
नगर के मोहल्ला राजीव नगर निवासी किराना व्यापारी अवधेश कटियार से बाइक पर सवार दो बदमाशों ने लगभग पांच लाख रुपये की नकदी लूट ली थी। इस संबंध में पुलिस ने एक सप्ताह बाद घटना का खुलासा करते हुए पुवायां के ही निगोही रोड निवासी मुरारी को लूट की साजिश में शामिल होना दर्शाते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस के अनुसार मुरारी ने पूछताछ में बताया था कि गांव भूड़ा मैनारी के धर्मपाल और उसके साथी ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। शुक्रवार को पुलिस को जानकारी मिली कि धर्मपाल ने शाहजहांपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। खास बात है कि व्यापारी से हुई पांच लाख की लूट में पुलिस ने केवल मुरारी के पास से ही आठ हजार की बरामदगी दिखाई थी। कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि लूट की रकम बरामद करने और दूसरे लुटेरे के बारे में जानकारी करने के लिए धर्मपाल को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए पुलिस कोर्ट में अर्जी दाखिल करेगी।