फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   देवर की गई बरात, भाभी ने फंदे से लटक कर दी जान

देवर की गई बरात, भाभी ने फंदे से लटक कर दी जान

Fri, 28 Jun 2019 08:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 08:29 PM IST
विज्ञापन
देवर की गई बरात, भाभी ने फंदे से लटक कर दी जान
शाहजहांपुर। सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव सरौरा निवासी रामू की पत्नी 25 वर्षीय जमुना देवी ने बृहस्पतिवार की रात फंदे से लटक कर जान दे दी। बृहस्पतिवार शाम मृतका के देवर की बरात गई थी। बरात विदा होकर आने से पहले जमुना की मौत ने घर में कोहराम मचा दिया। मृतका के पिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

हरदोई के थाना शाहाबाद क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर नरकतरा गांव निवासी रामसिंह ने बताया कि उसने बेटी 25 वर्षीय जमुना देवी की शादी सात वर्ष पहले सरौरा गांव निवासी रामबख्श के बेटे रामू के साथ की थी। उससे उसको चार वर्ष की बेटी प्रांसी है। पिता ने बताया कि शादी में जिसमें उसने हैसियत अनुसार दान दहेज दिया था लेकिन ससुराल वाले और दहेज की मांग को लेकर जमुना देवी को आए दिन प्रताड़ित करने लगे। उसने बेटी के ससुराल वालों को कई बार समझाया भी कि उसके पास इतनी हैसियत नहीं है कि वह और दहेज की मांग को पूरी कर पाएं। इसके बाद भी वह लोग बेटी जमुना को प्रताड़ित करते रहे। बृहस्पतिवार शाम जमुना के देवर सुभाष की बरात क्षेत्र के गांव कासिमगंज चली गई। घर में मौजूद रिश्तेदार महिलाएं जब सो गई, तब जमुना ने गले में धोती से फंदा कसा और कमरे में कुंडे से लटक गई। सुबह जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

वहीं सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को दहेज के लिए ससुराल वाले प्रताड़ित करते रहते थे, इसी से तंग आकर उसने फंदे पर लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतका के पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति रामू, देवर सुभाष, जेठ धर्मपाल, ससुर रामबख्श के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पिता ने दी गई तहरीर में दहेज के लिए प्रताड़ित करने आरोप लगाया है। इसी के चलते बेटी ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सुनील शर्मा, थानाध्यक्ष सेहरामऊ दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed