फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   मानसिक मंदित अनुसूचित जाति की किशोरी से दुष्कर्म

मानसिक मंदित अनुसूचित जाति की किशोरी से दुष्कर्म

Wed, 19 Jun 2019 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
मानसिक मंदित अनुसूचित जाति की किशोरी से दुष्कर्म
कलान (शाहजहांपुर)। अनुसूचित जाति की 15 वर्षीय मानसिक मंदित किशोरी को गांव का ही एक 40 वर्षीय व्यक्ति खाना खिलाने के बहाने अपने घर ले गया और उसे हवस का शिकार बना डाला। कमरे में बंद कर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की ताई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कलान थाने के एक गांव में अनुसूचित जाति की 15 वर्षीय किशोरी के पिता इन दिनों धान की रोपाई कराने मथुरा गए हुए हैं। उसकी मां की पहले ही मौत हो चुकी है। वह गांव में अपने ताऊ-ताई के साथ रहती है। किशोरी रविवार घर से गांव में खेलने निकल गई। उसकी ताई का आरोप है कि गांव का ही 40 वर्षीय संजीव पुत्र श्रीपाल किशोरी को खाना लिखाने के बहाने अपने घर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। शाम को किशोरी बदहवास हालत में घर पहुंची। ताई ने उससे इस बारे में पूछा तो इशारों में उसने अपने साथ दुष्कर्म के बारे में बताया। मंगलवार को ताई उसे लेकर थाने पहुंची। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। एसओ तेजपाल सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। दो दिन बाद रिपोर्ट दर्ज कराने के मामले में पीड़िता की ताई ने बताया गांव दूर है। उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। मंगलवार को हालत में सुधार होने पर वह किशोरी को लेकर थाने आईं। सीओ ब्रह्मपाल सिंह ने भी मौका मुआयना कर जानकारी की।
विज्ञापन


मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। वह अभी फरार है। बच्ची मानसिक मंदित होने की वजह से ठीक से बोल नहीं पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रह्मपाल सिंह, सीओ जलालाबाद

महिला कांस्टेबल के सामने इशारों में बयां की हैवानियत की कहानी
मानसिक मंदित किशोरी के साथ हैवानियत की बात जिसने भी सुनी वह हैरान रह गया। अनुसूचित जाति की मानसिक मंदित किशोरी मंगलवार दोपहर ताई के साथ थाने पहुंची। यहां जब दुष्कर्म की बात बताई तो थाने में भी हड़कंप मच गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से पहले ही आरोपी की तलाश में दबिशें शुरू कर दी गईं।

मानसिक मंदित किशोरी से महिला कांस्टेबल ने जब उसके साथ हुई घटना के बारे में पूछा तो वह ठीक से बोल नहीं सकी। उसने इशारे करके अपने साथ हुई हैवानियत की कहानी को बताई। सीओ जलालाबाद ब्रह्मपाल सिंह का कहना है कि मामला बेहद संवेदनशील है। बिना किसी देरी के किशोरी को मेडिकल और इलाज के लिए भेज दिया गया। गांव में पहुंच कर लोगों से बात की गई तो पता लगा कि किशोरी की मां की पहले ही मौत हो चुकी है। पिता दूसरे जिले में मजदूरी करता है। आरोपी भी अनुसूचित जाति का बताया जा रहा है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता के साथ पूरी सहानुभूति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed