फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बीवी मायके से नहीं आई तो फंदे पर झूल गया युवक

बीवी मायके से नहीं आई तो फंदे पर झूल गया युवक

Tue, 18 Jun 2019 06:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
बीवी मायके से नहीं आई तो फंदे पर झूल गया युवक
बंडा(शाहजहांपुर)। बीवी मायके से नहीं लौटी तो 24 साल के एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव रायटांडा निवासी बृजेश कुमार की शादी पांच साल पहले थाना निगोही के गांव खेड़ा बझेड़ा में हुई थी। उसके दो पुत्रियां हैं। बृजेश ज्यादातर दिल्ली में रहकर काम करता था। 10 दिन पूर्व उसकी पत्नी अपने मायके चली गई। बृजेश को दिल्ली में पत्नी के मायके जाने का पता चला तो उसने पत्नी से फोन पर बात की और बिना पूछे मायके जाने पर नाराजगी जताई। इसके बाद बृजेश दिल्ली से सीधे ससुराल पहुंचा। रविवार को उसने पत्नी से घर चलने को कहा, लेकिन पत्नी ने इंकार कर दिया। वह अकेला ही घर आ गया।
विज्ञापन

शाम को घर खाली पाकर उसने कमरे के कुंडे में रस्सी के फंदे से लटककर जान दे दी। देर रात परिवार के लोगों को जानकारी मिली तो शव को नीचे उतारकर बंडा सीएचसी लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया है। कोई तहरीर दी गई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed