{"_id":"5d0106d3bdec22076100d9c3","slug":"156034836113-shahjahanpur-news108","type":"story","status":"publish","title_hn":"तत्काल रेल टिकट को ब्लैक करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तत्काल रेल टिकट को ब्लैक करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर/रोजा। आरपीएफ और सीआईबी मुरादाबाद की संयुक्त टीम ने रोजा जंक्शन पर छापा मारकर तत्काल रेल आरक्षण टिकटों को ब्लैक करने वाले एक दलाल को गिरफ्तार किया है। उसके पास से अलग-अलग स्थानों के पांच तत्काल रिजर्वेशन रेल टिकट मिले हैं। इनकी कीमत 15810 रुपये है। आरपीएफ ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में जांच एसआई आदर्श कुमार वाजपेयी को दी गई है। गुरुवार को रेलवे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।
आरपीएफ रोजा पोस्ट प्रभारी रामऔतार मीणा, शाहजहांपुर पोस्ट के एसआई सज्जन कुमार ने बुधवार को सीआईबी मुरादाबाद की टीम के साथ रोजा जंक्शन पर छापा मारा। संयुक्त टीम ने रिजर्वेशन काउंटर के पास से तरुण यादव पुत्र धनपाल यादव निवासी गांव देवनगर गौंटिया थाना मीरानपुर कटरा को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से 15810 रुपये के पांच तत्काल रिजर्वेशन टिकट बरामद हुए। छापे के दौरान रिजर्वेशन काउंटर पर हड़कंप मचा रहा। चर्चा यह भी है कि तत्काल टिकट बुकिंग में रिजर्वेशन काउंटर की भूमिका भी संदिग्ध है।
आरपीएफ और सीआईबी मुरादाबाद की संयुक्त टीम ने रोजा जंक्शन के रिजर्वेशन काउंटर के पास से तत्काल रेल रिजर्वेशन टिकटों की दलाली में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 15810 रुपये के पांच तत्काल रिजर्वेशन टिकट बरामद हुए हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
- वीके सिंह, कमांडेंट, आरपीएफ