फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या की कोशिश

प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या की कोशिश

Tue, 04 Jun 2019 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या की कोशिश
पुवायां (शाहजहांपुर)। प्रेम प्रसंग में पति रोड़ा बना तो पत्नि ने उसको ही मौत के घाट उतारने की खतरनाक साजिश रच डाली। प्रेमी संग मिलकर उसने इसे अंजाम भी दे डाला। पति खुशकिस्मत रहा कि गोली लगने के बाद भी बच गया। पुलिस ने सोमवार को घटना का खुलासा किया। हत्या का प्रयास किसी रंजिश में नहीं बल्कि पत्नी और उसके प्रेमी ने किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव बेला मदारपुर निवासी मनजोत सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि 16 मई 19 की रात घर में सोते समय उसके पिता 50 वर्षीय करतार सिंह के गोली मारकर हत्या का प्रयास किया गया था। खुटार के गांव पुरेना निवासी अभिनंद्र सिंह पर पुरानी रंजिश के तहत हत्या करने की कोशिश का मामला दर्ज कराया। मनजोत सिंह ने आरोप लगाया था कि अभिनंद्र सिंह ने पत्नी को छोड़ दिया था और वह उसके पिता पर छुटौती करने के लिए दबाव बना रहा था। करतार सिंह को गोली लगने के बाद शाहजहांपुर से बरेली रेफर किया गया। पुलिस की जांच में सारी सच्चाई सामने आई। कोतवाली के एसएसआई व घटना के विवेचक सुनील शर्मा ने बताया कि करतार सिंह की पत्नी बलजीत कौर का चचेरा भाई सुखदेव सिंह और उसका साथी पुवायां के गांव शिवपुरी निवासी तेजेंद्र सिंह वर्ष 2011 में शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार से हत्या के एक मुकदमे में जेल चले गए थे। बलजीत कौर सुखदेव सिंह से मुलाकात करने जेल जाती थी तो वहीं पर तेजेंद्र भी मिल जाता था। जेल से छूटने के बाद तेजेंद्र और बलजीत एक बार पुवायां में मिले। उसके बाद दोनों की मोबाइल पर बात होने लगी और प्यार हो गया। वह करतार के घर भी आने लगा जिसका उसने विरोध भी किया था। इसके बाद दोनों ने करतार को रास्ते से हटाने की साजिश रची और 16 मई को घर में सोते वक्त प्रेमी तेजेंद्र सिंह ने उसे गोली मार दी। सोमवार को पुलिस ने तेजेंद्र और पत्नी बलजीत कौर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


मां को बचाने के लिए बच्चों ने रची झूठी कहानी
पुलिस के अनुसार बच्चों ने तेजेंद्र सिंह को गोली मारने के बाद खेत में भागता देखा था। मां को बचाने के लिए बच्चों ने झूठी कहानी रची कि खुटार के गांव पुरेना निवासी अभिनंद्र सिंह ने उनके पिता को गोली मारी। करतार सिंह के बच जाने के बाद सारी सच्चाई सामने आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed