फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पुवायां पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े हरदोई के छह बदमाश

पुवायां पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े हरदोई के छह बदमाश

Mon, 29 Apr 2019 06:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
पुवायां पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े हरदोई के छह बदमाश
पुवायां (शाहजहांपुर)। डकैती की योजना बनाते समय मुठभेड़ के दौरान छह बदमाश पकड़े जाने का दावा करते हुए पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है। पकड़े गए एक बदमाश पर हत्या, हत्या का प्रयास सहित कई धाराओं में पहले भी रिपोर्ट दर्ज हैं।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि शनिवार रात नगर में शाहजहांपुर रोड पर बीआरसी भवन के पास खंडहर में कुछ लोगों के छिपे होने की सूचना मिली। सूचना पर एसएसआई सुनील शर्मा, दरोगा संदेश यादव, सिपाही विजय कुमार, हिमांशु, पिंटू, अनिल को मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने खंडहर की घेराबंदी कर बदमाशों को ललकारा तो एक बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। पुलिस ने अपने को बचाते हुए बदमाशों को दबोच लिया और उन्हें कोतवाली ले आई। पकड़े गए हरदोई के थाना टड़ियावां के गांव गोपामऊ दिलशाद उर्फ मोहम्मद, गांव टेनी के मनोज उर्फ चीनू उर्फ अमरपाल और मुन्ना, पिहानी के गांव शहादतनगर का तौफीक उर्फ मुन्ना और इसी गांव सद्दाम, अखिलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वह लोग पुवायां क्षेत्र में डकैती डालने के इरादे से आए थे और खंडहर में छिपकर डकैती की योजना बना रहे थे. इस बीच पुलिस ने उन लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

बदमाश एक वैन से पुवायां आए थे। वैन को सीज कर दिया गया है। इरशाद, मनोज के पास से तमंचा, तौफीक, मुन्ना, सद्दाम के पास से चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 399, 402, 307 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। अखिलेंद्र प्रताप सिंह वैन का चालक है। पकड़े गए बदमाशों में मनोज पुवायां क्षेत्र में हत्या के एक मामले में जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed