{"_id":"5ca0f8cbbdec22146e0fa7f4","slug":"151554053323-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआरियों को छुडाने पहुंचा भाजपा नेता, दरोगा से तकरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुआरियों को छुडाने पहुंचा भाजपा नेता, दरोगा से तकरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर (शाहजहांपुर)। एक भाजपा नेता अपने तीन-चार छुटभैयों के साथ शनिवार रात जुआरियों को छुड़ाने कोतवाली पहुंच गए। यहां उनकी दरोगा से तकरार हो गई। कोतवाली में मौजूद स्टाफ ने बाद में मामले को रफा-दफा कर दिया गया। हालांकि, सूत्रों ने बताया कि दबंगई के बल पर भाजपा नेता ने दो जुआरियों को पुलिस से छुड़ा भी लिया। आदर्श चुनाव आचार संहिता के दौरान हुआ यह घटनाक्रम चर्चा का विषय बना हुआ है।
कोतवाली तिलहर के एक दरोगा ने शनिवार रात अपने हल्का में छापामार कर छह जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा था। सभी जुआरियों को दरोगा कोतवाली ला हवालात में बंद कर लिखा-पढ़ी शुरू कर दी। बताया जाता है कि इसी दौरान भगवा पटका डाले एक भाजपा नेता तीन-चार छुटभैयों के साथ कोतवाली आ धमके। जुआरियों को पकड़ कर लाने वाले दरोगा को नेता जी हड़काने लगे। हवालात खोल जुआरियों को छोड़ने के लिए भी कहा। नेता अपनी सीमाएं लांघने लगे तो दरोगा का पारा भी चढ़ गया। उसने आचार संहिता का हवाला देकर नेता से हदों में रहने की हिदायत दी। दोनों के बीच तकरार के दौरान अन्य स्टाफ भी जमा हो गया। किसी तरह से बीच-बचाव कराया गया। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान नेता ने दो जुआरियों को छुड़ा भी लिया। बाकी चार जुआरियों सर्वेश निवासी मोहल्ला उमरपुर, बृजेश निवासी मोहल्ला केलरगंज, मुकेश निवासी मीरगंज और अशोक के खिलाफ जुआ अधिनियम में कार्रवाई की गई है। उनके पास से 1220 रुपये और ताश के पत्तों की बरामदगी दिखाई गई है। इंस्पेक्टर संजय राय का कहना है कि दरोगा से तकरार करने वाले छुटभैया नेता थे। उनके बारे में ज्यादा नहीं पता। कोतवाली में भी स्टाफ नया है। इस वजह से तकरार हो गई। जुआ अधिनियम में चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।