फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   कचहरी में दो पक्षों में हाथापाई, दोनों ओर से दी गई तहरीर

कचहरी में दो पक्षों में हाथापाई, दोनों ओर से दी गई तहरीर

Sat, 02 Jun 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
कचहरी में दो पक्षों में हाथापाई, दोनों ओर से दी गई तहरीर
कचहरी में दो पक्षों में हाथापाई, दोनों ओर से दी गई तहरीर
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में मारपीट और जमीन संबंधी विवाद में हुई घटना
वीडियो क्लिप बना रहे लोगों के छीन लिए गए मोबाइल
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
कचहरी में शुक्रवार सुबह दस बजे जमीन संबंधी व जानलेवा हमले के पुराने विवाद के मामले में दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई हुई। इस दौरान कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाने की कोशिश की तो उनके मोबाइल छीन लिए गए। पुलिस के पहुंचने से पहले एक पक्ष मौके से चला गया। इससे मामला शांत हो गया। देर शाम सदर पुलिस को दोनों पक्षों ने तहरीर दी।

चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वाला तिराही निवासी मेहराजुद्दीन खां परिवार की एक महिला के साथ कचहरी में वकील के पास पहुंचे तो उनके विरोधी गुट के दो लोग भी वहां पर मौजूद थे। किसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ और फिर हाथापाई शुरू हो गई। इससे लोग सकते में आ गए। कुछ लोगों ने हाथापाई को मोबाइल से कैमरे में कैद करने की कोशिश की तो उनके मोबाइल छीन लिए गए। इसी बीच सूचना पर सदर बाजार कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखकर एक पक्ष मौके से चला गया। बता दें कि कुछ लोगों ने 28 मई को कलक्ट्रेट में जमीन संबंधी विवाद में मेहराजुद्दीन पर जानलेवा हमला बोल दिया था। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने चार आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार लिया था। दो आरोपी फरार चल रहे हैं। बताते हैं यहीं दो आरोपी कचहरी में वकील के पास आए थे। उन्हीं वकील के पास मेहराजुद्दीन भी पहुंच गए और विवाद बढ़ने पर हाथापाई हो गई।
विज्ञापन

00
दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है, अभी मामले की जांच की जा रही है, दोनों ओर रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
डीसी शर्मा, इंस्पेक्टर सदर बाजार कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed