{"_id":"59e2e4fb4f1c1bf3538b797d","slug":"151508041979-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए पत्नी को तलाक तलाक कहते हुए घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए पत्नी को तलाक तलाक कहते हुए घर से निकाला
Updated Sun, 15 Oct 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को पीट कर तीन बार तलाक- तलाक कहते हुए घर से निकाल दिया। पीड़ित ने पति और नंद-ननदोई के विरुद्ध दहेज एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करायी है।
थाना क्षेत्र के ग्राम उदयपुर भूड़ा निवासी हाशिम खां की पुत्री अकर्मा पुत्री ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसके पिता ने करीब तीन वर्ष पहले उसकी शादी पड़ोसी गांव बढऊ निवासी बाशिर के पुत्र चांद मियां के साथ की थी। शादी में दहेज भी दिया था। आरोप है कि पति चांद मियां, ननद रिजवाना और ननदोई दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वे लगातार अतिरिक्त दहेज के रूप मे 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसके पति चांद मियां ने इसी साल सात अगस्त को पीट कर तीन बार तलाक- तलाक कहते हुए उसे घर से निकाल दिया। उसके पिता ने समझौते के सभी प्रयास किए, किंतु उसके पति और ननद-ननदोई 50 हजार रुपये लिए बिना उसे बुलाने को तैयार नहीं हैं। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर मुकदमे की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन