फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   तेज बुखार की चपेट मेें आने से युवती की मौत

तेज बुखार की चपेट मेें आने से युवती की मौत

Sat, 09 Mar 2019 09:58 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 09 Mar 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
तेज बुखार की चपेट मेें आने से युवती की मौत
जैतीपुर (शाहजहांपुर)। गढ़िया रंगीन के गांव अमरेडी में शुक्रवार रात एक युवती की बुखार से मौत हो गई। युवती की 12 मई को शादी होने वाली थी। युवती की मौत से घर में चल रहीं शादी की तैयारियां धरी की धरी रह गईं। परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन

गांव निवासी पूर्व प्रधान पप्पू ने बताया कि उनकी 19 वर्षीय पुत्री उजाला तीन दिन पहले तेज बुखार की चपेट में आ गई थी। क्षेत्र के ही एक मेडिकल स्टोर से दवा लाकर दे दी। उससे बुखार तो उतर गया, लेकिन असर कम होते ही बुखार ने फिर अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया। अगले दिन एक प्राइवेट डॉक्टर के पास दवा ली। इस तरह से दो दिन दवा लेने के बाद भी तबीयत में सुधार होने के बजाय हालत और बिगड़ गई। शुक्रवार रात करीब नौ बजे उजाला की तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो वह उसे लेकर गढ़िया रंगीन के सरकारी अस्पताल ले जा रहे थे। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। उजाला की मौत से घर में कोहराम मच गया। उजाला की 12 मई को बारात आनी थी। तेज बुखार से युवती की मौत की सूचना पर लेखपाल ललित मोहन शुक्ला ने गांव जाकर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed