{"_id":"5c373fefbdec22736c04af5b","slug":"141547124719-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत से गिरकर छात्र की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत से गिरकर छात्र की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला तारीन जलालनगर में किराये के मकान में रह रहे बीएससी के छात्र की बृहस्पतिवार सुबह छत से गिरकर मौत हो गई। सूचना पर खुदागंज के गांव अकबरिया से आए परिजनों ने मकान मालिक पर छत से धक्का देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना को हादसा मानकर चल रही है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
गांव अकबरिया निवासी अच्छन का बेटा 23 वर्षीय वारिस हुसैन जीएफ कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। एनसीसी की ट्रेनिंग की वजह से उसने सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तारीन जलालनगर में छोटी मस्जिद के पास परवेज के मकान में एक कमरा किराये पर ले लिया था। वह यहां अकेले रहता था। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे वह कान में मोबाइल लीड लगाकर छत पर पहुंच गया। कुछ देर बाद अचानक वह छत से मकान के अंदर आंगन में नल के पास गिर गया। इससे उसका सिर फट गया। कुछ ही देर में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके नीचे गिरने की आवाज सुनने पर मकान में रह रहे अन्य लोगों को जानकारी हुई। जिंदा होने की उम्मीद में उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मकान स्वामी ने सूचना मृतक के परिजनों को दे दी। जानकारी मिलते ही सदर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मकान में रह रहे लोगों से घटना के बारे में जानकारी की। इसके बाद पुलिस जिला अस्पताल पहुंची, जहां तब तक परिजन आ चुके थे। मृतक की मां आमना बेगम ने बेटे की छत से धक्का देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।
अभी लिखित तौर पर तहरीर नहीं मिली है। प्रथम दृष्ट्या छत से गिरकर मौत होने का मामला सामने आ रहा है। फिर भी मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
रामनरेश यादव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सदर कोतवाली