{"_id":"5c2dfc19bdec22572671203e","slug":"131546517529-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में मुकुआपुर मोड़ के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने सड़क किनारे एक युवक शव बरामद किया। पास में ही उसकी क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी थी। पुलिस घटना को हादसे से जोड़कर देख रही है, जबकि परिवार के लोग गांव के कुछ लोगों पर रंजिशन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिया है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव सरौरा पश्चिमी निवासी दिनेशपाल का 22 वर्षीय बेटा चंद्रशेखर वर्मा रिलायंस थर्मल पावर में काम करता था। बृहस्पतिवार सुबह लगभग 7:30 बजे ड्यूटी से छूटने के बाद वह बाइक से अकेले घर के लिए चल दिया। गांव बिजलापुर के पास मुकुआपुर मोड़ पर कुछ लोगों ने उसे घायल अवस्था में पड़े देखा तो रामचंद्र मिशन पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी क्षतिग्रस्त बाइक भी पास में ही पड़ी थी। मौके पर मौजूद भीड़ में लोगों ने उसकी पहचान चंद्रशेखर वर्मा के रूप में की। इस पर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव को जिला अस्पताल की मॉरचरी में रखवा दिया। जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर रंजिशन हत्या किए जाने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया। हालांकि पुलिस प्रारंभिक जांच में घटना को हादसा बता रही है। घटना के बाद से मृतक की पत्नी कीरता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो बच्चों में डेढ़ वर्ष की बेटी अनामिका व दो माह की बच्ची है।
यह है पुरानी रंजिश
वर्ष 2003 में गांव के ही आशाराम की गैर इरादतन हत्या के मामले में मृतक के पिता दिनेशपाल, चाचा महेशपाल व रामकिशन को नामजद किया गया है। इस घटना में दिनेशपाल अपील पर जेल से बाहर हैं। परिवार के लोग इसी रंजिश को आधार बताते हुए चंद्रशेखर की हत्या किए जाने का आरोप विपक्षियों पर लगा रहे हैं।