{"_id":"5b770c0942c7924658643136","slug":"131534528521-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से नकदी, जेवर सहित दो लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों से नकदी, जेवर सहित दो लाख की चोरी
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो घरों से नकदी-जेवर समेत दो लाख का माल चोरी
पीड़ितों ने दी पुलिस को तहरीर, महिला पर जताया शक
मोहम्मदी की रहने वाली एक महिला सहित दो लोग हिरासत में
मौके से मिला एक प्लास और एक अंगोछा
फोटो-23
पुवायां। बृहस्पतिवार रात पुवायां कसबे के दो घरों से चोर 17 हजार की नकदी सहित लगभग दो लाख रुपये की संपत्ति चुराकर ले गए। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शक के आधार पर एक महिला सहित दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
नगर के मोहल्ला कसभरा तकिया निवासी इरशाद ने पुलिस को बताया कि 16 अगस्त की शाम वह जिला अस्पताल में भर्ती अपनी मां को देखने जा रहा था। उसके मकान के सामने रहने वाली एक महिला उसे मिली और उससे बाहर जाने और वापस आने का समय पूछा। इसके बाद वह शाहजहांपुर चला गया। शुक्रवार सुबह उसे सूचना मिली कि घर के दरवाजे में लगा ताला टूटा पड़ा है। जानकारी पर वह घर आया तो सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। घर से रखे दस हजार रुपये और डेढ़ लाख रुपये का जेवर गायब था। घर में एक प्लास और एक अंगोछा पड़ा मिला। प्लास पड़ोस के उस घर का था, जहां उससे पूछताछ करने वाली मोहम्मदी की महिला रहती है।
इसके अलावा इसी मोहल्ले के रहने वाले अवधेश कुमार ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात उसके घर से चोर सात हजार रुपये, सोने की लर, पायल और कीमती सामान चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने शक के आधार पर मोहम्मदी की महिला और उसके रिश्तेदार को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर पर जांच कराई जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। महिला को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया गया है।