{"_id":"5b1c1ebf4f1c1ba96e8b73b1","slug":"131528569535-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक किनारे मिला ट्रक ड्राइवर का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे ट्रैक किनारे मिला ट्रक ड्राइवर का शव
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ट्रैक किनारे मिला ट्रक ड्राइवर का शव
भाई ने ट्रक मालिक पर लगाया हत्या का आरोप
एक दिन पहले घर से बुलवाया था ट्रक मालिक ने
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा में पोहकी गांव के सामने रेलवे ट्रैक किनारे ट्रक ड्राइवर का शव पुलिस ने बरामद किया है। वहीं परिवार वालों ने शव की शिनाख्त करने के बाद ट्रक मालिक पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले की तहरीर दी गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है। पीएम रिपोर्ट में उसके शरीर पर कई जगह चोटों के निशान मिले हैं।
थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला रेती निवासी 24 वर्षीय चंदन पांडेय ट्रक पर ड्राइवर था। बड़े भाई दीपक ने बताया कि शुक्रवार सुबह 9:30 बजे ट्रक स्वामी उसे भाई को यह कहकर बुला ले गया कि ट्रक में कुछ सामान लोड करने के लिए जैतीपुर चलना है। इसके बाद रात करीब नौ बजे ट्रक मालिक का फोन उसके पास आया और उसने उसके छोटे भाई चीकू के बारे में पूछा, उसने कहा चीकू नहीं है। इसके बाद उसने कहा कि चंदन ने ट्रक का एक्सीडेंट कर दिया है और वह गायब है। इस पर उसने अपने भाई के मोबाइल पर कई बार कॉल की लेकिन रिसीब नहीं हुई। एक बार रिसीब भी हुई लेकिन बात नहीं हो पाई। उसे बाद फिर से कॉल की लेकिन रिसीव नहीं हुई। भाई दीपक ने बताया कि शनिवार सुबह उसे पुलिस के जरिये भाई चंदन की लाश मीरानपुर कटरा में पोहकी गांव के सामने रेलवे ट्रैक किनारे मिलने की सूचना मिली। दीपक ने ट्रक मालिक पर भाई की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। एक बहन है दीक्षा है, उसकी शादी हो चुकी है। भाइयों में बड़े भाई दीपक की शादी हुई है।