{"_id":"5a23f8254f1c1b86698bf517","slug":"131512306725-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार भाई-बहन से लूटपाट, विरोध पर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार भाई-बहन से लूटपाट, विरोध पर पीटा
Updated Sun, 03 Dec 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। बाइक सवार भाई-बहन से बदमाशों ने नकदी और जेवर लूट लिए। विरोध करने पर नकाबपोश बदमाशों ने दोनों की पिटाई कर दी। पीड़ित रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा तो पुलिस ने घटना स्थल थाना गढ़िया रंगीन में बताकर टरका दिया। पीड़ित का कहना है कि अब वह एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग करेगा।
जैतीपुर क्षेत्र के गांव बरखेड़ा निवासी रामसुआ की बहन सरस्वती थाना गढ़िया रंगीन के गांव गोगेपुर में ब्याही है। वह अपनी बहन को विदा कराने उसकी ससुराल गया था। गुरुवार शाम को भाई-बहन बाइक से बरखेड़ा लौट रहे थे। रामसुआ के मुताबिक रास्ते में मुलायम नगला के निकट भिला गांव के पास चार नकबपोश बदमाशों ने असलहों के बल पर बाइक रोक ली और मारपीट करने लगे। भाई को पिटता देख सरस्वती ने शोर मचाया तो बदमाशों ने उसे भी पीट दिया। बदमाशों ने रामसुआ को बंधक बनाकर सरस्वती से चांदी की पायल, गुलशन पट्टी, चांदी के खडुवा, सोने के कुंडल और पांच हजार रुपये लूट लिए। रामसुआ का कहना है कि हाथापाई में एक बदमाश का नकाब हट गया। उस बदमाश को उसने पहचान लिया। घटना के तीन दिन बाद रविवार को रामसुआ ने जैतीपुर थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। हालांकि, प्रभारी एसओ मुखराम सिंह का कहना है कि घटना स्थल जैतीपुर नहीं थाना गडिय़ा रंगीन में है। इधर, रामसुआ ने मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर एसएपी से मिलने की बात कही है।