फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   महिला ने गर्रा नदी में कूदकर की जान देने की कोशिश

महिला ने गर्रा नदी में कूदकर की जान देने की कोशिश

Mon, 30 Oct 2017 05:50 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
महिला ने गर्रा नदी में कूदकर की जान देने की कोशिश
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला अलीजई निवासी 40 वर्षीय रेहाना ने सोमवार सुबह 8:30 बजे गर्रा नदी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे निकाल लिया। इससे उसकी जान बच गई। नदी में कूदने पर उसके पैरों में चोट आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया। जहां हालत में सुधार होने पर परिवार वाले उसे घर ले गए।
विज्ञापन

रेहाना के पति शमीम बहादुरगंज में बेल्डिंग का काम करते हैं। पति सुबह काम पर निकल गए। इसी बीच रेहाना का अपनी सास से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज होकर वह घर से बाहर निकल गई और सुबह लगभग 8:30 राजघाट चौकी के आगे गर्रा नदी पुल पर पहुुंच गई। यहां कुछ देर पुल पर इधर-उधर घूमने के बाद वह पुल के साइड से नीचे उतर गई और वहां पड़े पत्थरों के ऊपर चढ़कर अचानक उसने नदी में छलांग लगा दी। नदी किनारे कपड़े आदि धोने के लिए मौजूद लोगों ने उसे नदी में गिरते देखा तो शोर मचा दिया। इस पर पहले ही मौजूद कुछ तैराक और गोताखोर लोग आ गए और उसे जल्दी नदी से बाहर निकाला। इसी बीच पुल पर भी लोगों की भारी भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही राजघाट चौकी पर मौजूद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और महिला को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां होश में आने के बाद उसने अपना और पति का नाम पता बताया। इस पर पुलिस ने उसके पति को सूचना दी। वह परिवार के अन्य लोगों के साथ जिला अस्पताल पहुंचा। हालत में सुधार होने पर घर वाले उसे साथ ले गए। इंस्पेक्टर अशोक पाल ने बताया कि सास से झगड़ा होने पर महिला ने नदी में छलांग लगाई थी लेकिन उसे बचा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed