{"_id":"5b13d8b54f1c1b684d8b474b","slug":"121528027317-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परलिस अभिरक्षा से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परलिस अभिरक्षा से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
Updated Sun, 03 Jun 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अभिरक्षा से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
सदर पुलिस टीम ने सूर्या होटल के पास दबोचा,तमंचा और कारतूस बरामद
फोटो-1
शाहजहांपुर।
जिला कारागार से छह अप्रैल को पेशी पर आने के बाद पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए बंदी को सदर पुलिस ने रविवार तड़के सूर्या होटल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने बताया कि फरार बंदी कांशीराम कॉलोनी निवासी सुरेंद्र कुमार सक्सेना की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गईं थीं। रविवार तड़के सीओ सिटी सुमित शुक्ला के नेतृत्व में सदर इंस्पेक्टर डीसी शर्मा की टीम फरार बंदी की तलाश में गश्त पर थी, तभी मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि मालगोदाम रोड पर सूर्या होटल के पास फरार बंदी सुरेंद्र कुमार सक्सेना मौजूद है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से पुलिस को एक तमंचा 315 बोर व दो कारतूस बरामद हुए हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के बाद बंदी सुरेंद्र उत्तराखंड, दिल्ली, लखनऊ आदि स्थानों पर बचने के लिए घूमता रहा, जब उसे यकीन हो गया कि पुलिस उसे तलाश नहीं पाएगी, तब वह शहर आ गया लेकिन सदर पुलिस टी ने उसे गिरफ्तार कर लिया।