{"_id":"5953ca5d4f1c1b24638b475b","slug":"121498663517-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी दूल्हे को देख, वधू ने शादी से किया इंकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबी दूल्हे को देख, वधू ने शादी से किया इंकार
Updated Wed, 28 Jun 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में आई बारात में शराबी दूल्हे को देखकर वधू ने शादी करने से इंकार कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में पंचायत में भी बात नहीं बनी। आखिरकार दहेज का सामान वापस कर बारात बिना दुल्हन के लौट गई।
रात लगभग 12 बजे वधू के दरवाजे पर बैंडबाजे के साथ बारात पहुंची थी। द्वारचार की रस्म पूरी होने के बाद दूल्हा भी बारातियों के साथ बैंडबाजे पर डांस करने लगा। इस दौरान उसने डांस कर रहे जनातियों को थप्पड़ भी जड़ दिए। लड़खड़ाते कदमों से डांस करते देख वधू को उसके शराबी होने का अहसास हो गया। जब भांवरें पड़ने की बारी आई तो वधू ने अपने दादा से कह दिया कि वह शादी नहीं करेगी, क्योंकि दूल्हा शराबी है। जब दूल्हे कि पिता को बताया कि गया कि लड़की ने शराबी दूल्हे से शादी करने से इंकार कर दिया है, तो बारातियों में खलबली मच गई। शादी की जिद करने पर वधू पक्ष के लोगों ने पुलिस बुला ली। इसके बाद पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों को बैठाकर बात हुई तो लड़की ने फिर से दो टूक कह दिया कि वह ऐसे शराबी से शादी नहीं करेगी। हालांकि दूल्हे पक्ष के लोग वधू को मनाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद शादी से पहले तिलक में चढ़ाया गया सामान भी वापस करने के लिए कहा गया। दहेज का पहले से दिया गया सामान वापस होने के बाद बारात बिना दुल्हन के लौट गई। इस बात को लेकर मोहल्ले में काफी चर्चा रही। मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर संदेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पंचायत के बाद मामला शांत करा दिया गया और लड़की द्वारा शादी से इंकार करने पर बाराती बिना दुल्हन के चले गए।