फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बंद रहे तीन रेल क्रॉसिंग, वैकल्पिक रास्तों से गुजरे वाहन

बंद रहे तीन रेल क्रॉसिंग, वैकल्पिक रास्तों से गुजरे वाहन

Sun, 07 Apr 2019 01:24 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 07 Apr 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
बंद रहे तीन रेल क्रॉसिंग, वैकल्पिक रास्तों से गुजरे वाहन
तिलहर/मीरानपुर कटरा। पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, तिलहर और मीरानपुर कटरा में रेलवे के तीन क्रॉसिंग शनिवार को मेंटिनेंस और स्लीपर बदलने के लिए वाहनों के आवागमन को बंद रहे। यह तीनों क्रॉसिंग रविवार और सोमवार को भी बंद रहेंगे। पहले दिन रूट डायवर्ट किए जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

तिलहर में सेक्शन इंजीनियर आशुतोष कुमार के नेतृत्व में निगोही रोड स्थित क्रॉसिंग नंबर 334 पर स्लीपर बदलने का काम किया गया। इस दौरान यहां से गुजरने वाले वाहनों को कोल्ड स्टोर के पास स्थित क्रॉसिंग नंबर 335 और गुल चंपा के क्रॉसिंग नंबर 336 से पास किया गया। पंडित राम प्रसाद बिस्मिल रेलवे स्टेशन के पास स्थित क्रॉसिंग नंबर 314 से रायपुर जाने वाले वाहनों को भी डायवर्ट किया गया। मीरानपुर कटरा कस्बे को हाईवे से जोड़ने वाले क्रॉसिंग नंबर 342 को भी मेंटिनेंस के काम के चलते बंद रखा गया। यहां से निकलने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से पास किया गया। कई बार जाम की स्थिति भी बनीं। सहायक मंडलीय अभियंता रॉकी तुहर ने बताया कि रविवार और सोमवार को भी इन तीनों क्रॉसिंग पर स्लीपर बदलने और मेंटिनेंस का काम होगा। इस दौरान क्रॉसिंग बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed