{"_id":"5c49ea65bdec2273a1355880","slug":"11548348005-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या आरोपी दंपति गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या आरोपी दंपति गिरफ्तार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना कांट इलाके के ग्राम किशुरहाई में हुए हत्याकांड के आरोपी दंपति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
बता दें कि 22 जनवरी को ग्राम किशुरहाई निवासी लखपत व वेदराम के बीच शराब पीने के बाद विवाद हो गया था। आरोप है कि वेदराम ने अपने परिवार के साथ मिलकर लखपत को लाठी डंडों से पीट दिया। गंभीर हालत में लखपग को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान 23 जनवरी को लखपत की मौत हो गई। मामले में गैर इरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज की गई। पिपरौला चौकी प्रभारी सचिन पूनिया ने बताया कि हत्याकांड के दो आरोपी बेदराम व उसकी पत्नी मीरा देवी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर घटनाक्रम में प्रयुक्त लाठियों को बरामद कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।