{"_id":"5c34956abdec2256d22f8755","slug":"11546949994-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं से छेड़छाड़ कर रहे शोहदे को लोगों ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्राओं से छेड़छाड़ कर रहे शोहदे को लोगों ने दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां(शाहजहांपुर)। छात्राओं ने छेड़छाड़ कर रहे तीन शोहदों को परिवार के लोगों ने घेरा तो दो आरोपी मौके से भाग निकले, जबकि एक को लोगों ने पकड़कर जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
क्षेत्र के एक गांव से 14 और 15 वर्षीय दो छात्राएं पुवायां के एक इंटर कालेज में पढ़ने आती हैं। 15 दिन से खुटार निवासी ब्रजमोहन वाजपेयी का पुत्र हर्षित, खुटार के गांव लालपुर का कुलदीप वर्मा और पुवायां के गांव गंगसरा निवासी वीरपाल यादव का पुत्र देवेंद्र यादव छात्राओं का पीछा कर अश्लील शब्दों का प्रयोग कर परेशान कर रहे थे। छात्राओं ने परिवार के लोगों को जानकारी दी तो मंगलवार को छात्राओं के पीछे परिवार के लोग भी पुवायां के लिए चल दिए।
एक भट्ठे के पास पहले से मौजूद आरोपियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस पर परिवार के लोगों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया लेकिन केवल हर्षित ही पकड़ा जा सका। दो अन्य मौके से भाग निकले। छात्राओं के परिवार के लोगों ने हर्षित की जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने छात्राओं के पिता की ओर से तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर हर्षित को जेल भेज दिया है।