{"_id":"5b27fc514f1c1ba96e8b8bc4","slug":"11529347153-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ , लोगों ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ , लोगों ने पकड़ा
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ , लोगों ने पकड़ा
पुलिस के सुपुर्द किया, रिपोर्ट दर्ज कर भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला निवासी एक युवती के घर में एक युवक घुस गया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर गालीगलौज और जान से मारने की धमकी दी। शोरशराबा सुनकर लोग पहुंच गए और युवक को पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
चौक कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने आरोप लगाया कि लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां निवासी चंदन उसे काफी समय से परेशान कर रहा है। मना करने पर गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देता रहता था। रविवार रात 10:30 बजे वह शहर आया और युवती के घर में मौका पाकर घुस गया। उसने युवती को पकड़ लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। इसी बीच शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग आ गए और उन लोगों ने चंदन को पकड़ लिया, फिर उसकी जमकर पिटाई लगाने के बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं आरोपी युवक के परिजनों का कहना है कि युवती ने खुद ही उसे फोन करके बुलाया था। परिजनों ने युवती पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।