{"_id":"5aae72424f1c1ba8768b6148","slug":"11521381954-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव इलाबांस में शनिवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।
शाहजहांपुर के थाना बंडा क्षेत्र के गांव कर्रखेड़ा निवासी दीनदयाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन चंद्रवती का विवाह 24 वर्ष पूर्व दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव इलाबांस निवासी माखनलाल से किया था। चंद्रवती के पांच बच्चे हैं। आरोप है माखनलाल आए दिन शराब पीकर चंद्रवती से मारपीट करता था। शनिवार देर रात माखनलाल फिर शराब पीकर आया तो चंद्रवती ने विरोध किया। इस पर माखनलाल ने उनकी पिटाई कर दी और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। रविवार सुबह गांव वालों को जब घटना की जानकारी हुई तो माखनलाल के घर पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर चंद्रवती के भाई दीनदयाल भी परिवार वालों के साथ पहुंच गए। दीनदयाल ने कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर में माखनलाल पर चंद्रवती की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सीओ प्रवीण मलिक ने प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर वर्मा के साथ मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिला मुख्यालय से आई फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी माखनलाल को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी।